फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : सात चिकित्साधिकारियों के कार्यभार में बदलाव, निदेशक ग्रेड में पदोन्नति के बाद मिली जिम्मेदारी

Tue, 31 Oct 2023 06:40 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के सात चिकित्साधिकारियों को निदेशक ग्रेड में प्रोन्नति मिली है। इन सभी को सोमवार को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
 
विज्ञापन
प्रमोशन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के सात चिकित्साधिकारियों को निदेशक ग्रेड में प्रोन्नति मिली है। इन सभी को सोमवार को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन


इसमें बलरामपुर के मुख्य परामर्शदाता डा. सुशील कुमार सक्सेना को महानिदेशालय में निदेशक (पीएचसी), महानिदेशालय में अपर निदेशक (परिवार कल्याण) डा. शालिनी गुप्ता को निदेशक (मातृ-शिशु कल्याण), अपर निदेशक डा. मंजू यादव को निदेशक (परिवार कल्याण), अपर निदेशक कानपुर डा. अंजू दुबे को निदेशक (संक्रामक रोग), अपर निदेशक डा. हनी कात्याल को निदेशक (केंद्रीय औषधि भंडार), अपर निदेशक (परिवार कल्याण) डा. सुषमा सिंह को निदेशक पैरामेडिकल की जिम्मेदारी दी गई है। कानपुर के यूएचएम की मुख्य परामर्शदाता डा. जनार्दन बाबू को यहीं पर निदेशक एवं मुख्य अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।

दो चिकित्साधिकारी आज होंगे सेवानिवृत्त
स्वास्थ्य महानिदेशालय में कार्यरत निदेशक (सीएचसी) डा. गिरीश कुमार मिश्र एवं अपर निदेशक सहारनपुर डा. ज्योत्सना वत्स 31 अक्तूबर को सेवानिवृत्त हो जाएंगी। इन दोनों के सेवानिवृत्ति के संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें