फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज, गैर संप्रदाय के दोनों आरोपी, चार टीमें कर रही तलाश

Wed, 26 Jul 2023 06:58 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ में इटौंजा थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाली किशोरी से दो गैर संप्रदाय के युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के वक्त मां अपने नौ महीने के बच्चे के साथ पहुंची। लेकिन बचाने में असफल रही। वारदात के बाद आरोपी किशोरी को अगवा कर ले गये।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में इटौंजा थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाली किशोरी से दो गैर संप्रदाय के युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के वक्त मां अपने नौ महीने के बच्चे के साथ पहुंची। लेकिन बचाने में असफल रही। वारदात के बाद आरोपी किशोरी को अगवा कर ले गये। देर रात को वापस किशोरी घर पहुंची। जानकारी होने पर पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया। फिर चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। पीड़िता की मां की तहरीर के आधार दोनों युवकों पर दुष्कर्म, अपहरण और पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में चार टीमें लगातार दबिश देर रही हैं।

विज्ञापन


एसीपी बख्शी का तालाब धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। पीडिता के बुधवार को बयान दर्ज कराया गया है। दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस की चार टीमें जुटी हैं। पुलिस के मुताबिक इलाके के एक गांव की किशोरी साइकिल से घूमने गई थी। वह अमृत सरोवर के पास पहुंची। तो वहां पहले से मौजूद बीबीपुर के सलमान और शीतलपुरवा के इरशाद ने उसे खींचकर पास के मुर्गी फार्म में ले गये। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। 

काफी देर होने पर मां तलाश में नौ महीने के बेटे को गोंद में लेकर निकली। तो उसने फार्म से बेटी की रोने की आवाज सुन अंदर गई। विरोध किया लेकिन सफल नहीं हो सकी। आरोपी किशोरी को अगवा कर ले गये। पिता ने बताया कि देर रात को किशोरी घर वापस आ गई। इसकी जानकारी होने पर पुलिस भी पूछताछ करने पहुंची। बुधवार को युवती का बयान दर्ज कराया गया। वहीं उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। एसीपी के मुताबिक आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें