फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : लंपी प्रभावित सात मंडलों में 29 अगस्त से तीन सितंबर तक चलाया जाएगा अभियान

Mon, 29 Aug 2022 01:33 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

29 अगस्त से 3 सितंबर तक लंपी प्रभावित सात मंडल मुरादाबाद, सहारनपुर, अलीगढ़, मेरठ, आगरा, बरेली तथा झांसी में छह दिवसीय अभियान चलाने को कहा गया है।
विज्ञापन
लंपी स्किन रोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंपी रोग से प्रभावित सात मंडलों में सोमवार से टीम-9 के नोडल अधिकारी तेजी से कार्य शुरू करेंगे। इन मंडलों में देखा जाएगा कि कहां कैसी स्थिति है। इसके बाद सूचना शासन को प्रेषित की जाएगी। 

विज्ञापन


29 अगस्त से 3 सितंबर तक लंपी प्रभावित सात मंडल मुरादाबाद, सहारनपुर, अलीगढ़, मेरठ, आगरा, बरेली तथा झांसी में छह दिवसीय अभियान चलाने को कहा गया है। इन मंडलाें को लेकर विभाग इतना गंभीर है कि यहां के विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की छुट्टियां भी निरस्त कर दी गई हैं। नोडल अधिकारियों को भी इन मंडलों में ही रात्रि प्रवास करने के निर्देश दिए गए हैं

इस योजना पर होगा काम
सभी नोडल अधिकारी प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। खास तौर पर गोवंश की सुरक्षा, आवश्यक औषधियां आदि की स्थिति देखेंगे। गो आश्रय स्थलों में भी देखा जाएगा कि वहां भूसा, चारा तथा पेयजल की व्यवस्था कैसी है। पशुपालकों के साथ बैठक करेंगे। यह देखेंगे कि यदि कहीं इस बीमारी से संक्रमित पशु की मौत हो गई है तो शव का निस्तारण प्रोटोकाल के तहत हो रहा है या नहीं। हरियाणा की सीमा से सटे होने के कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इस रोग के फैलने का खतरा ज्यादा है। ऐसे में वहां चिकित्सकों के साथ पैरावेट्स और गो-सेवकों को भी विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें