फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : बस में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री, आलमबाग से गोरखपुर जा रही थी बस

Wed, 06 Sep 2023 10:58 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ में आलमबाग से गोरखुपर जा रही कानपुर के किदवई नगर डिपो की बस में मंगलवार रात लालबत्ती चौराहा के ब्रेक जाम होने से अचानक आग लग गई। बस में 15 यात्री सवार थे। अचानक लगी आग से यात्रियों में होश उड़ गए। उन्होंने किसी तरह बस से उतर कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
बस में आग लगने से मचा हड़कंप - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में आलमबाग से गोरखुपर जा रही कानपुर के किदवई नगर डिपो की बस में मंगलवार रात लालबत्ती चौराहा के ब्रेक जाम होने से अचानक आग लग गई। बस में 15 यात्री सवार थे। अचानक लगी आग से यात्रियों में होश उड़ गए। उन्होंने किसी तरह बस से उतर कर अपनी जान बचाई। घटना में किसी यात्री को नुकसान होने की खबर नहीं है।

विज्ञापन


मंगलवार की शाम करीब साढ़े आठ बजे गौतमपल्ली स्थित लालबत्ती चौराहा पर यूपी 78 एफएन 3424 बस के ब्रेक जाम हो गया। जिसकी धुआं निकलने लगा। धुआं देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बस में 15 यात्री सवार थे। धुआं देख कई यात्री खिड़की खोलकर नीचे कूद गए। हालांकि ड्राइवर और कंडक्टर ने बस को सुरक्षित रोकने के बाद सभी यात्रियों को बाहर निकाल लिया। कुछ ही देर में मौके पर दमकल की गाड़ी भी पहुंच गई। तब तक स्थिति पर लगभग काबू पाया जा चुका था। बस को दोबारा आलमबाग रवाना किया गया। जहां से दूसरी बस से यात्रियों को भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें