बृजेश पाठक ने सीएम योगी को निरीक्षण आख्या एवं समीक्षा रिपोर्ट सौंपी
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मंगलवार को उनके सरकारी आवास पर उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने शिष्टाचार भेंट की और उनको निरीक्षण आख्या एवं समीक्षा रिपोर्ट सौंपी। मुख्यमंत्री और दोनों उप मुख्यमंत्री के बीच 6-6 मंडल व 25-25 जिलों का आवंटन हुआ था। फरवरी से जून तक इन जिलों में भ्रमण से संबंधित रिपोर्ट दी गई है।