फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : ब्रजेश पाठक ने कहा, मरीजों को दें गुणवत्तापरक भोजन, भर्ती मरीजों के खाने की नियमित हो जांच

Wed, 07 Jun 2023 08:32 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

कहा कि सीएमओ और अधीक्षक सुबह और शाम अस्पताल के किचन में जाएं। साफ-सफाई का जायजा लें। मरीजों को डायट चार्ट के अनुसार भोजन दें। अफसर खुद भोजन चखें। साथ ही कर्मचारी भी भोजन की गुणवत्ता परखने के बाद ही उसे मरीजों में वितरित करें।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी अस्पतालों में मरीजों को मुफ्त भोजन मुहैया कराया जा रहा है। खाने की गुणवत्ता बरकरार रखने के लिए नियमित जांच की जरूरत है। अस्पताल के अधिकारी खाने की गुणवत्ता परखें। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह निर्देश बुधवार को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दिए। वह मुख्य चिकित्साधिकारियों एवं चिकित्सा अधीक्षकों को निर्देशित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सीएमओ और अधीक्षक सुबह और शाम अस्पताल के किचन में जाएं। साफ-सफाई का जायजा लें। मरीजों को डायट चार्ट के अनुसार भोजन दें। अफसर खुद भोजन चखें। साथ ही कर्मचारी भी भोजन की गुणवत्ता परखने के बाद ही उसे मरीजों में वितरित करें। ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी से बचा जा सके। सुबह का नाश्ता भी पौष्टिक होना चाहिए। ताजी व मौसमी सब्जियों का इस्तेमाल करें। 

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में बेहद गरीब मरीज आते हैं। दूर-दराज के मरीजों को अस्पताल में कई दिन गुजारने पड़ते हैं। ऐसे में मरीजों की सुविधाओं का खयाल रखने की जरूरत है। पौष्टिक भोजन व बेहतर इलाज से मरीज की सेहत में तेजी से सुधार होगा। सेहत में सुधार के बाद मरीजों की अस्पताल से जल्द छुट्टी करने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि भोजन मद में बजट की कोई कमी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें