फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दूसरे दलों के नेताओं को अपनी पार्टी में लाएगी बीजेपी, ब्रजेश पाठक होंगे ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष

Wed, 10 Jan 2024 08:06 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने मंगलवार को तीन सदस्यीय ज्वाइनिंग कमेटी का गठन करते हुए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने लोकसभा चुनाव से पहले सपा, बसपा, कांग्रेस, रालोद सहित अन्य दलों के प्रभावशाली नेताओं को पार्टी में शामिल कराने के लिए जल्द अभियान शुरू करने जा रही है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने मंगलवार को तीन सदस्यीय ज्वाइनिंग कमेटी का गठन करते हुए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। कमेटी में प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य और प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर को भी शामिल किया गया है।

विज्ञापन


सभी जिलों और संगठनात्मक क्षेत्रों से विपक्षी नेताओं को पार्टी में शामिल कराने का प्रस्ता कमेटी के पास भेजा जाएगा। कमेटी प्रस्ताव का परीक्षण और संबंधित नेता के बारे में छानबीन करने के बाद उन्हें शामिल कराने की हरी झंडी देगी। वहीं बड़े नेताओं को शामिल कराने के लिए कमेटी की संस्तुति पर ही प्रस्ताव केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा। उधर, भाजपा ने आगामी दिनों में शुरू होने वाले गांव चलो अभियान के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह की अध्यक्षता में कमेटी गठित की है। कमेटी में प्रदेश मंत्री देवेश कोरी और शंकर लोधी को भी शामिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें