फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : बजट घोषणाओं को गांव गांव-गली गली पहुंचाएगी भाजपा

Fri, 03 Feb 2023 11:42 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

केंद्र एवं प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर बताएंगे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों, विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, गरीबों, दलितों और वंचितों को बजट समर्पित किया है। पार्टी 12 फरवरी तक इसके लिए अभियान चलाएगी।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट की घोषणाओं को गांव-गांव और गली-गली तक जनता के बीच पहुंचाएगी।  केंद्र एवं प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर बताएंगे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों, विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, गरीबों, दलितों और वंचितों को बजट समर्पित किया है। पार्टी 12 फरवरी तक इसके लिए अभियान चलाएगी।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बृहस्पतिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलाध्यक्षों और जिला प्र्रभारियों के साथ इस अभियान की तैयारी की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि गांव और शहरों में गली मोहल्लों में जनता के बीच जाकर उन्हें बजट की जानकारी दें। बजट से होने वाले ढांचागत विकास, रोजगार सृजन की जानकारी दें। गरीब जनता को बताएं कि मोदी सरकार ने मुफ्त अनाज की योजना को एक साल के लिए बढ़ा दिया है। युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के लिए अनेक योजनाएं बजट में घोषित की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें