फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : अमौसी एयरपोर्ट पर टेक ऑफ कर रहे विमान से टकराया पक्षी, हादसा टला, इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई

Sun, 29 Jan 2023 02:33 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

पायलट ने सतर्कता बरतते हुए विमान को तत्काल रनवे पर ही रोक दिया और एयरपोर्ट प्रशासन को अलर्ट कर दिया। सुरक्षा बल भी मौके पर पहुंच गए और विमान से यात्रियों को सकुशल उतारा गया।
विज्ञापन
अमौसी एयरपोर्ट (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमौसी एयरपोर्ट पर रविवार सुबह उस वक्त बड़ा हादसा होते हुए टल गया जब लखनऊ से कोलकाता जा रही एयर एशिया की फ्लाइट से अचानक एक पक्षी टकरा गया। विमान टेकऑफ के लिए तैयार था, इसी बीच पक्षी टकराने से पायलट ने विमान को रनवे पर ही रोक दिया। विमान में 180 पैसेंजर थे, जो बाल बाल बच गए।

विज्ञापन

दरअसल चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हाल ही में एयर एशिया की ओर से विमान सेवा शुरू की गई है। एयर एशिया एयरलाइन लखनऊ से कोलकाता के लिए सुबह 10:55 बजे विमान रवाना करती है। रविवार सुबह फ्लाइट में पैसेंजरों की बोर्डिंग हो जाने के बाद जब विमान रनवे पर पहुंचा और रफ्तार बनने लगा तो इसी बीच एक पक्षी विमान के इंजन से  आकर टकरा गया।

 

पायलट ने सतर्कता बरतते हुए विमान को तत्काल रनवे पर ही रोक दिया और एयरपोर्ट प्रशासन को अलर्ट कर दिया। सुरक्षा बल भी मौके पर पहुंच गए और विमान से यात्रियों को सकुशल उतारा गया। एयरलाइन ने यात्रियों को परिसर में बिठाकर उन्हें चाय नाश्ता कराया और दूसरे विमान से भेजने का आश्वासन दिया, जिसके बाद यात्रियों को राहत हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें