अमौसी एयरपोर्ट को 2.5 करोड़ यात्रियों की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ हवाईअड्डे का पुरस्कार प्रदान किया गया है। यह पुरस्कार एयरपोर्ट प्रशासन को एसोचैम नेशनल काउंसिल ऑन सिविल एविएशन एंड एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर की ओर से दिल्ली में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की ओर से प्रदान किया गया है।
अमौसी एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने बताया कि यात्रियों की सुविधा में उत्तरोत्तर वृद्धि की जा रही है। गत वर्ष सितंबर तक 45 लाख से अधिक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों ने अमौसी से सफर किया, जोकि वर्ष 2019 के मुकाबले लगभग 25 प्रतिशत अधिक था। एयरपोर्ट पर यात्रियों के बैठने की बेहतर व्यवस्था, भीड़भाड़ को कम करने के लिए अतिरिक्त प्रवेशद्वार बनाए गए हैं।
इसके अलावा कॉमन यूज सेल्फ सर्विस (सीयूएसएस) मशीन, चेकइन काउंटरों की संख्या, इनलाइन बैगेज हैंडलिंग सिस्टम, बैगेज स्कैनर और डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टरों की संख्या दुगनी, पर्यावरण संरक्षण के लिए इलेेक्ट्रिक गाड़ियों के चार्जिंग प्वॉइंट, सीसीटीवी कैमरों में वृद्धि, बेहतर एयर कनेक्टिविटी के लिए विमान सेवाओं में वृद्धि की है।