फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : घर में जिंदा जलकर मरी सैन्यकर्मी की पत्नी, एक साल पहले हुई थी शादी, पति से पुलिस कर रही पूछताछ

Sun, 19 Feb 2023 07:20 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मनीष ने बताया कि घर से धुआं निकलने की सूचना मिली तो आननफानन मां के साथ घर पहुंचा और 11.36 पर दमकल को सूचना दी। कुछ ही देर में हजरतगंज से दमकल कर्मी दो गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया और अंदर से तनु का शव बरामद किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में नीलमथा इलाके के शाहीनूर कॉलोनी में रविवार सुबह सैन्य कर्मी के घर में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लपटों में फंसी सैन्य कर्मी की पत्नी तनु कुमारी (22) की चीखने-चिल्लाने की आवाज सुन पड़ोसी दौड़े तो बाहर सैन्य कर्मी उसका परिवार दमकल कर्मियों का इंतजार कर रहा था। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया और हादसे में झुलसी महिला को आननफानन अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक फारेंसिक टीम की मदद से कमरे में आग लगने का कारण पता लगाया जाएगा।

विज्ञापन


एडीसीपी पूर्वी अली अब्बास के मुताबिक तुन मूल रूप से बिहार के वैशाली जिले के बिदूपुर इलाके रहने वाली था। मिली जानकारी के मुताबिक सैन्यकर्मी मनीष कुमार रविवार सुबह छुट्टी से लौटा था। कुछ देर बाद पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ तो दोस्तों से मिलने बाजार चला गया। कुछ देर बाद तनु ने अपनी सास सुमन देवी से मनीष को बुलाने के लिए कहा तो वह बुलाने चली गई।

पूछताछ में मनीष ने बताया कि घर से धुआं निकलने की सूचना मिली तो आननफानन मां के साथ घर पहुंचा और 11.36 पर दमकल को सूचना दी। कुछ ही देर में हजरतगंज से दमकल कर्मी दो गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया और अंदर से तनु का शव बरामद किया। शव मिलने की सूचना मिलते ही आलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। एडीसीपी के मुताबिक करीब एक बजे हादसे की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कमरे को सील कर फारेंसिक टीम की मदद से आग लगने का कारण पता लगाया जा रहा है। एसीपी कैंट अनूप कुमार सिंह के मुताबिक परिजनों को सूचना देदी गई है। उनकी तरफ से जो भी तहरीर मिलेगी उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


तबियत खराब होने के बाद बाउंड्री फांद कर गेट खोला
एफएसओ राम कुमार रावत ने बताया कि सूचना मिलने के बाद आननफानन घटना स्थल पर पहुंचे। एफएसओ के मुताबिक गेट खुला हुआ था। तनु के ससुर नागेंद्र ने बताया कि गेट अंदर से बंद था, लेकिन वह बाउंड्री फांद कर अंदर गए और गेट को खोला। जबकि उनकी तबियत खराब थी और कमांड अस्पताल में एडमिट थे।

एक साल पहले हुई थी शादी
पुलिस के मुताबिक एकसाल पहले सैन्य कर्मी नागेंद्र सिंह के बेटे मनीष कुमार से शादी हुई थी। मनीष भी सेना में सिपाही था। मौजूदा समय पर बिहार रेजीमेंट में तैनात था। शादी के बाद से बीच-बीच में छुट्टी पर आथा। रविवार सुबह एक महीने के लिए छुट्टी पर लौटा था। उसके बाद किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ तो दोस्तों से मिलने वह पास की बाजार में चला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें