फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : बंधक जमीन पर अपार्टमेंट बनाने लगा अंसल एपीआई, सील, मानचित्र भी नहीं स्वीकृत कराया

Thu, 05 Jan 2023 12:05 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

एलडीए वीसी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि अंसल एपीआई के निदेशक अरुण मिश्रा और वन प्लेस ग्रुप की ओर से सुशांत गोल्फ सिटी के सेक्टर बी स्थित भूखंड संख्या सीबीडी-2 पर लगभग 68,000 वर्गफीट क्षेत्रफल में अपार्टमेंट का निर्माण कराया जा रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंसल एपीआई सुशांत गोल्फ सिटी में एलडीए में बंधक जमीन पर अवैध रूप से अपार्टमेंट का निर्माण कर रहा था। कारस्तानी का पता न चले, इसलिए मानचित्र भी स्वीकृत नहीं कराया। प्राधिकरण ने बुधवार को निर्माण स्थल को सील करते हुए निगरानी के लिए पुलिस को सौंप दिया। 

विज्ञापन


एलडीए वीसी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि अंसल एपीआई के निदेशक अरुण मिश्रा और वन प्लेस ग्रुप की ओर से सुशांत गोल्फ सिटी के सेक्टर बी स्थित भूखंड संख्या सीबीडी-2 पर लगभग 68,000 वर्गफीट क्षेत्रफल में अपार्टमेंट का निर्माण कराया जा रहा था। बिल्डर ने पूरे भूखंड पर टिन शेड से चहारदीवारी बनाकर सैंपल फ्लैट एवं कार्यालय बनवा दिया। साथ ही गेट नंबर-2 के सामने एक ब्लॉक का बेसमेंट, भूतल, प्रथम तल तथा द्वितीय तल की स्लैब के लिए शटरिंग का कार्य कराते हुए आंशिक भाग में बेसमेंट के कॉलम के लिए सरिया बांधने और कुछ भाग में मिट्टी की खुदाई का कार्य किया गया है। जांच के दौरान बिल्डर ने निर्माण के संबंध में कोई स्वीकृत मानचित्र नहीं दिखाया। जांच में यह भी सामने आया कि जिस जमीन पर अपार्टमेंट बनवाया जा रहा है वह प्राधिकरण में बंधक है। 

अवैध प्लॉटिंग समेत चार अवैध निर्माणों पर कार्रवाई 
एलडीए ने गोसाईंगंज व सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग के अलावा तीन अवैध निर्माणों को सील किया। प्रवर्तन जोन-2 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि आशीष अवस्थी व अन्य सुल्तानपुर रोड पर पहाड़नगर टिकरिया के पास कैलाशा सोसाइटी के बगल में लगभग पांच बीघा जमीन पर अलग-अलग भूखंड सृजित करते हुए गेट, कच्ची सड़क व नींव भराई आदि का काम करा रहे थे। संतोष कुमार व अन्य माढ़रमऊ में फुलवारी रोड पर लगभग 2000 वर्गफीट के भूखंड पर भूतल पर निर्माण, सुशील लोधी ने नीलमथा डिप्टीगंज हरिहरपुर में लगभग 3500 वर्गफीट के भूखंड पर दुकानें, देवेश मिश्रा व अन्य माढ़रमऊ में फुलवारी रोड पर कैलाशा एंक्लेव के बगल में लगभग 1000 वर्गफीट के भूखंड पर भूतल का निर्माण कर लिया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें