नोएडा की सीईओ रितु माहेश्वरी को गौतमबुद्धनगर के डीएम का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। वहां के डीएम सुहास एलवाई स्पैनिश पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप-2023 में हिस्सा लेने स्पेन गए हैं। सुहास एलवाई 26 फरवरी तक छुट्टी पर रहेंगे। तब तक डीएम का अतिरिक्त चार्ज रितु माहेश्वरी संभालेंगी।