फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : केदारनाथ में होटल बुकिंग के नाम पर ठगे 57 हजार रुपये, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Fri, 28 Apr 2023 03:47 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, लखनऊ

सार

आलमबाग कैलाशपुरी में जितेंद्र विक्रम सिंह अपने परिवार संग रहते हैं। उनके मुताबिक उनका बेटे सुमित को केदारनाथ यात्रा के लिए होटल बुक कराना था। ऑनलाइन सर्च करने पर उसे सुनील गेस्ट हाउस का नंबर मिला।
विज्ञापन
केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के मौके पर पहुंचे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केदारनाथ में होटल बुकिंग के नाम पर जालसाजों ने एक व्यक्ति से 57 हजार रुपये ठग लिए। वहीं साइबर जालसाजों ने एक अन्य व्यक्ति को बैंककर्मी बन जाल में फंसाया और 72 हजार रुपये की चपत लगा दी। ठगी का शिकार हुए दोनों ही पीड़ितों ने आलमबाग और आशियाना थाने में केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


आलमबाग कैलाशपुरी में जितेंद्र विक्रम सिंह अपने परिवार संग रहते हैं। उनके मुताबिक उनका बेटे सुमित को केदारनाथ यात्रा के लिए होटल बुक कराना था। ऑनलाइन सर्च करने पर उसे सुनील गेस्ट हाउस का नंबर मिला। नेट से मिले नंबर पर कॉल करने पर भारी भीड़ होने का हवाला देते हुए सुनील गेस्ट हाउस कर्मी सुमित से ऑनलाइन रुपये भेजने के लिए कहा। आरोपी ने करीब 57 हजार रुपये जमा करा लिए। इसके बाद ना तो आरोपी ने कमरा बुकिंग का कोई मेसेज भेजा और न ही फोन उठाया। कई बार कॉल करने पर आरोपी ने फोन भी बंद कर दिया। 

छानबीन करने पर जितेंद्र विक्रम सिंह को ठगी का पता चला। अब उन्होंने इस संबंध में आलमबाग थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसके अलावा आशियाना रजनीखंड में अशोक कुमार पांडेय रहते हैं। उनका एक्सिस और आईसीआईसीआई बैंक में खाता है। चंद रोज पहले उनके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई। फोनकर्ता ने बैंककर्मी बनकर उनसे बात की और एक एप डाउनलोड़ कराई। साथ ही एप के माध्यम से उनके खातों से संबंधित गोपनीय जानकारी हासिल कर दोनों खाते से 72 हजार रुपये निकाल लिए। रुपये कटने का मेसेज आने पर अशोक कुमार को ठगी का एहसास हुआ। 26 अप्रैल को उन्होंने आशियान थाने में केस दर्ज कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें