फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : पहली काउंसिलिंग में खाली रह गईं आयुष की 2355 सीटें

Tue, 17 Jan 2023 09:25 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

प्रदेश में इस वर्ष बीएएमएस, बीएचएमएस और बीयूएमएस की सरकारी क्षेत्र की 1459 और निजी क्षेत्र की 5480 सीटों को मान्यता मिली है। पहले चरण की काउंसिलिंग के लिए 5153 छात्रों ने पंजीयन किया, लेकिन धरोहर राशि 4584 छात्रों ने ही जमा की है।
विज्ञापन
काउंसिलिंग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के आयुष कॉलेजों में पहली काउंसिलिंग में 2355 सीटें खाली रह गई हैं। प्रदेश में स्वीकृत 6939 सीटों के सापेक्ष 4584 छात्रों ने ही पंजीयन के बाद धरोहर राशि जमा की है। खास बात यह है कि निजी ही नहीं, बल्कि सरकारी कॉलेजों की सीटें भी खाली रह गई हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में इस वर्ष बीएएमएस, बीएचएमएस और बीयूएमएस की सरकारी क्षेत्र की 1459 और निजी क्षेत्र की 5480 सीटों को मान्यता मिली है। पहले चरण की काउंसिलिंग के लिए 5153 छात्रों ने पंजीयन किया, लेकिन धरोहर राशि 4584 छात्रों ने ही जमा की है। इसमें सरकारी क्षेत्र की सीटों के लिए 1050 और निजी क्षेत्र के लिए 3534 छात्रों ने धरोहर राशि जमा की है। इस तरह सरकारी क्षेत्र की 409 और निजी क्षेत्र की 1946 सीटें खाली रह गई हैं। 

काउंसिलिंग कमेटी के सचिव प्रो. अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि खाली सीटों का विवरण जुटाया जा रहा है। च्वॉइस फिलिंग के बाद कॉलेजवार सूची तैयार की जाएगी। फिर दूसरी काउंसिलिंग में इसे भरा जाएगा। अभी पहले चरण की काउंसिलिंग कराने वाले छात्रों के प्रमाणपत्रों की जांच की जा रही है। अभी तक 4439 के प्रमाणपत्र सत्यापित हुए हैं।
विज्ञापन


फरवरी में शुरू होगी दूसरे चरण की काउंसिलिंग
प्रदेश में आयुर्वेद (बीएएमएस), होम्योपैथी (बीएचएमएस), यूनानी (बीयूएमएस) कोर्स के लिए पहले चरण की काउंसिलिंग में 18 से 21 जनवरी तक च्वॉइस फिलिंग होगी। नोडल सेंटर पर मूल अभिलेखों के सत्यापन का समय 24 जनवरी से 29 जनवरी तक होगा। दाखिले का समय 25 जनवरी से एक फरवरी को शाम पांच बजे तक रखा गया है। चार फरवरी को अपग्रेडेशन होने के बाद दूसरे चरण की काउंसिलिंग की समय सारिणी जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें