फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : मणिपुर से 153 छात्र वापस प्रदेश लौटे, पांच विद्यार्थियों ने वहीं रहने की जताई इच्छा

Fri, 12 May 2023 08:06 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

राहत आयुक्त प्रभु. एन. सिंह ने बताया कि 9 मई को 62, 10 मई को 36, 11 मई 32 और 12 मई को 12 विद्यार्थी सरकार की व्यवस्था से फ्लाइट के जरिए यूपी लौटे हैं। 11 विद्यार्थी स्वयं के स्तर से वापस लौटे हैं।
विज्ञापन
मणिपुर से लौटे छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर में जनजातीय हिंसा में फंसे यूपी के 158 में से 153 छात्र शुक्रवार तक सुरक्षित प्रदेश लौट आए हैं। 5 विद्यार्थियों ने मणिपुर में ही रहने की इच्छा जताई है। शुक्रवार को फ्लाइट से 12 विद्यार्थी मणिपुर से लखनऊ लौटे।

विज्ञापन


राहत आयुक्त प्रभु. एन. सिंह ने बताया कि 9 मई को 62, 10 मई को 36, 11 मई 32 और 12 मई को 12 विद्यार्थी सरकार की व्यवस्था से फ्लाइट के जरिए यूपी लौटे हैं। 11 विद्यार्थी स्वयं के स्तर से वापस लौटे हैं। उन्होंने बताया कि आईआईआईटी मणिपुर से 65, एनआईटी इम्फाल से 49, स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी से 30 छात्र, मेडिकल कॉलेज के 2 छात्र, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के 3 छात्र, मणिपुर संस्कृति विश्वविद्यालय के एक और अन्य शिक्षण संस्थान के 8 विद्यार्थी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें