लखनऊ नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोमती नगर स्थित एसआरएस मॉल को सीज कर दिया है। नगर निगम अफसरों के अनुसार, यह कार्रवाई गृहकर न जमा करने पर की गई है।
बताया जा रहा है कि मॉल पर करीब 50 लाख रुपये गृहकर बकाया है। जिसके आधार पर ये कार्रवाई की गई है।
इस संबंध में नगर निगम पहले ही कई नोटिस भेज चुका था लेकिन गृहकर नहीं जमा किया गया।