नगर निगम सदन की बैठक 10 अगस्त को होगी।
सदन की बैठक की तिथि तय करने को लेकर महापौर के भेजे गए पत्र के बाद नगर आयुक्त ने सदन की तारीख प्रस्तावित कर महापौर को सूचना भेज दी है।
नगर आयुक्त राकेश कुमार सिंह ने बताया कि महापौर को तारीख प्रस्तावित कर भेज दी गई है। वहां से जो निर्देश आएगा, उस पर अमल किया जाएगा।
ज्ञात हो कि पहले नगर निगम सदन की बैठक छह जुलाई को प्रस्तावित थी मगर रमजान के चलते बैठक टल गई थी।