नंदबाबा पुरस्कार से सम्मानित करते दुग्ध विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
दुग्ध विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा है कि प्राइवेट संस्थाओं का उद्देश्य मुनाफा कमाना है, लेकिन पराग का उद्देश्य किसानों का समर्थन करना है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि पराग दुग्ध उत्पादकों का भुगतान व कर्मचारियों को वेतन जरूर मिलना चाहिए। इसके लिए जो भी करना हो किया जाना चाहिए। उन्होंने दुग्ध उत्पादक किसानों व कर्मचारियों की खूब सराहना की। उन्होंने पशुपालकों को दुग्ध उत्पादन का एवरेज बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादकों जो आकांक्षा अधूरी रही, उसे मिलकर पूरा करेंगे। उन्होंने कहा, देश मे यूपी की पहली सरकार है जो सरकारी खजाने से सात लाख पशुओं का भरण-पोषण कर रही है।