फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के पुराने इलाके भी मेट्रो से जुड़ेंगे

Sun, 10 Aug 2014 12:57 PM IST
ऋषि मिश्रा/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेट्रो रेल नेटवर्क में मवइया से केजीएमयू मेडिकल क्रॉसिंग को सीधा जोड़ा जोगा।
विज्ञापन


इस रूट के जरिए मुख्य रूप से राजाजीपुरम, नक्खास, अकबरी गेट और चौक मेट्रो नेटवर्क से जुड़ेगा।

मेडिकल क्रॉसिंग से सीधे मवइया जाकर मेट्रो बदलनी होगी, वहां से अमौसी की मेट्रो मिल जाएगी। इसके साथ ही चारबाग के लिए मवइया से मिलेगी।

इस मार्ग के जरिए रेलवे और हवाई यात्रा दोनों का रैपिड ट्रांसपोर्टेशन संभव होगा। निसंदेह इससे पूरे क्षेत्र की रंगत बदल जाएगी।

लाखों की आबादी को मिलेगा लाभ
इस रूट के जरिए सबसे ज्यादा लाभ राजाजीपुरम के लोगों को होगा।

यह क्षेत्र अब तक मेट्रो के सभी रूट से अछूता था। राजाजीपुरम में छह ब्लॉक हैं। यहां की आबादी फिलहाल करीब ढाई लाख लोगों की है।

जो अगले तीन साल में करीब सवा तीन लाख तक पहुंचने का अनुमान है। जबकि, इस रूट पर अन्य इलाकों की आबादी भी करीब एक लाख लोगों की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें