बसपा सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को ट्वीट के जरिए गोरखपुर की घटना को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यूपी सीएम के गृह जनपद गोरखपुर की पुलिस द्वारा होटल में रात में रेड करके तीन व्यापारियों के साथ बर्बर व्यवहार व उसमें से एक की मौत अति दुखद व शर्मनाक घटना है। यह राज्य में भाजपा सरकार के कानून व्यवस्था के दावों की पोल खोलती है। वास्तव में ऐसी घटनाओं से पूरा प्रदेश पीड़ित है। राज्य सरकार को पीड़ित परिवार को न्याय देने के साथ-साथ ऐसी जघन्य घटनाओं की पूरी जांच व कड़ी कार्रवाई से लेकर इनकी पुनरावृत्ति को रोकने के लिए प्रभावी उपाय करने चाहिए।