फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ मंडल ने चित्रकूट को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। खेल निदेशालय और उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ की देखरेख में खेली जा रही राज्य स्तरीय अंडर-19 बालक फुटबॉल चैंपियनशिप में लखनऊ मंडल का दबदबा बरकरार है। शुक्रवार को इस प्रतियोगिता में लखनऊ मंडल ने अपने तीसरे मैच में चित्रकूट मंडल को 3–0 से करारी शिकस्त दी। पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच जोरदार संघर्ष देखने को मिला और स्कोर 0–0 की बराबरी पर रहा। दूसरे हाफ में लखनऊ के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाते हुए मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। लखनऊ की ओर से जीत के नायक शोभित (51वें मिनट), आदित्य (64वें मिनट) और आयुष (70वें मिनट) रहे। इन तीनों खिलाड़ियों के सटीक गोलों की बदौलत लखनऊ टीम ने विपक्षी टीम पर निर्णायक बढ़त हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें