फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिना न्यूरो सर्जन कैसे चलेगा जानकीपुरम ट्रॉमा सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जानकीपुरम ट्रॉमा सेंटर का संचालन विभाग के लिए चुनौती भरा होगा। सीएमओ कार्यालय की ओर से स्वास्थ्य महानिदेशालय को डॉक्टर व स्टाफ की मांग भेजी गई है। आश्चर्य की बात यह है कि ट्रॉमा के लिए न्यूरो सर्जन नहीं मांगा गया है। बिना न्यूरो सर्जन ट्रॉमा सेंटर का संचालन कैसे होगा, यह बड़ा सवाल है। वहीं अफसरों का कहना है कि न्यूरो सर्जन की मांग बाद में भेजी जाएगी।
विज्ञापन

जानकीपुरम ट्रॉमा सेंटर का निर्माण पूरा हो चुका है। बिल्डिंग हैंडओवर होनी है, जिसके बाद यहां ट्रॉमा सेंटर का संचालन शुरू होगा। सीएमओ ऑफिस ने जनरल सर्जन, इमरजेंसी मेडिकल अफसर, ऑर्थोपेडिक सर्जन, ओटी टेक्नीशियन, नर्सेज समेत अन्य स्टाफ की मांग स्वास्थ्य महानिदेशालय से की है। मगर इसमें न्यूरो सर्जन का जिक्र भी नहीं हुआ है। बिना न्यूरो सर्जन ट्रॉमा का संचालन मुश्किल भरा होगा। सीएमओ डॉ. मनोज के मुताबिक, ट्रॉमा सेंटर संचालन के लिए मांग भेजी गई है।
शहर में अभी दो ट्रॉमा सेंटर हैं, जिनमें केजीएमयू व पीजीआई के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर शामिल हैं। लोहिया संस्थान में ट्रॉमा शुरू होना था, जो अभी तक नहीं हो पाया है। ऐसे में सभी मरीजों का लोड केजीएमयू पर है। एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में बेड खाली होने के बाद भी वहां पर पूरी क्षमता संग मरीज भर्ती नहीं लिए जा रहे हैं। प्रांतीय चिकित्सा सेवा में एक ही न्यूरो सर्जन हैं। वह भी बलरामपुर अस्पताल में तैनात हैं। सूत्रों के मुताबिक कम वेतन व काम का लोड अधिक होने की वजह से कोई भी न्यूरो सर्जन पीएमएस में आने को राजी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें