फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवक का सिर कूंचकर मार डाला, शहीद पथ के पास शव फेंक भाग निकले

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। युवक की सिर कूंचकर हत्या कर शव गोमतीनगर विस्तार इलाके के शहीद पथ के पास झाड़ियों में फेंक दिया गया। बुधवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस के मुताबिक, युवक की उम्र करीब 25 साल है। सिर पर गहरी चोट है। इसके कारण मौत हुई है। शिनाख्त के सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल की गई है।
विज्ञापन

एडीसीपी पूर्वी सै. अली अब्बास के मुताबिक, युवक के सिर के पिछले और अगले हिस्से में चोट के निशान मिले हैं। आशंका है कि भारी वस्तु से वार किया गया है। दाहिने हाथ की कलाई में अनिल कुमार यादव गुदा हुआ है।
एडीसीपी के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाने पर मंगलवार रात करीब 10.30 बजे के बाद युवक का शव फेंके जाने का पता चला है। फुटेज में एक संदिग्ध युवक भी दिखाई पड़ा है, लेकिन चेहरा स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें