फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अस्पताल भवन और यूनिटें तैयार, विशेषज्ञों का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमांशु अवस्थी
विज्ञापन

लखनऊ। स्वास्थ्य विभाग ने करोड़ों खर्च कर नए अस्पताल बना दिए, यूनिटें तैयार हो गईं, उपकरण भी खरीद लिए, मगर इसका फायदा जनता को नहीं मिल रहा। रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल की कई यूनिटें बंद पड़ी हैं। यहां आने वाले मरीजों को दूसरे अस्पताल भेजा जा रहा है, क्योंकि अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सक ही नहीं हैं। वहीं जानकीपुरम ट्रॉमा सेंटर की बिल्डिंग भी तैयार है, मगर यहां विशेषज्ञों की तैनाती नहीं हो पाई है। रविवार को इसकी पड़ताल की गई तो ये हकीकत सामने आई।
रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल :
रिपोर्टर- मरीज के हार्ट में दर्द उठा है, क्या कार्डियक आईसीयू में भर्ती हो पाएगा?
डॉक्टर- यहां कार्डियक यूनिट में एक ही डॉक्टर हैं, यहां अभी सिर्फ ओपीडी का संचालन हो रहा है।
रिपोर्टर- फिलहाल कार्डियोलॉजिस्ट को दिखवा दीजिए।
डॉक्टर- कार्डियालॉजिस्ट दोपहर बाद नहीं मिलते हैं, ओपीडी के वक्त ही मिल पाते हैं।
रिपोर्टर- आप के यहां वेंटिलेटर की व्यवस्था है?
डॉक्टर - कार्डियक यूनिट में वेंटिलेटर है, मगर संचालन के लिए बेहोशी के डॉक्टर नहीं हैं।
रिपोर्टर- फिर मरीज को कहां ले जाएं?
डॉक्टर- लॉरी कार्डियोलॉजी या फिर सिविल अस्पताल ले जाइए।
कार्डियक यूनिट पर खर्च हुए हैं 2.50 करोड़
रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल में वर्ष 2018 में करीब ढाई करोड़ की लागत से कार्डियक यूनिट बनकर तैयार हुई थी। यहां दो वेंटिलेटर संग चार बेड पर मरीजों की भर्ती की व्यवस्था है। मगर अस्पताल में एक ही कार्डियोलॉजिस्ट तैनात होने की वजह मरीजों को महज ओपीडी में परामर्श मिल पाता है। भर्ती के लिए दूसरे बड़े संस्थान जाना पड़ रहा है। यूनिट पर ताला लटक रहा है। वेंटिलेटर भी बंद पड़े हैं।
विज्ञापन

बर्न यूनिट में भी ताला
रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल की बर्न यूनिट में भी ताला लटक रहा है। दो करोड़ की लागत से बनी बर्न यूनिट के संचालन के लिए विभाग के पास प्लास्टिक सर्जन ही नहीं हैं। बिना विशेषज्ञ यूनिट का संचालन नहीं हो सकता। जबकि बर्न यूनिट के मॉनीटर बेड समेत ऑक्सीजन की भी व्यवस्था कर ली गई है। सिविल अस्पताल के अलावा शहर के किसी सरकारी अस्पतालों में प्लास्टिक सर्जन नहीं हैं।
जानकीपुरम में ट्रॉमा सेंटर की बिल्डिंग तैयार
जानकीपुरम ट्रॉमा सेंटर की बिल्डिंग का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। करीब तीन करोड़ की लागत से बने इस ट्रॉमा सेंटर का संचालन विभाग के लिए चुनौती बना हुआ है, क्योंकि प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ में एक भी न्यूरो का डॉक्टर नहीं है। बलरामपुर अस्पताल में एक न्यूरो विशेषज्ञ तैनात हैं, मगर वे भी सेवानिवृत्त होने वाले हैं। नए न्यूरो सर्जन सरकारी अस्पतालों में आने से परहेज कर रहे हैं। इसकी वजह वेतन समेत अन्य मुद्दे हैं।
डॉक्टर व मैनपावर नहीं
रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल की सीएमएस डॉ. संगीता टंडन का कहना है कि यह सच है कि अस्पताल में विशेषज्ञों का संकट है। इसके लिए मांग की गई है। डॉक्टर व मैनपॉवर मिलते ही पूरी क्षमता संग दोनों यूनिट का संचालन शुरू होगा।
विज्ञापन

न्यूरो विशेषज्ञों की मांग की है
सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल का कहना है कि जानकीपुरम ट्रॉमा सेंटर के संचालन के लिए न्यूरो विशेषज्ञ की मांग हुई है। न्यूरो विशेषज्ञ न मिलने की स्थिति में दूसरे विशेषज्ञों की मदद से ट्रॉमा का संचालन शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें