फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लखनवी' का कमाल, बनाई ट्विटर जैसी हिंदी साइट

Wed, 29 Oct 2014 05:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
चीन की अपनी वेबसाइट वीवो से प्रेरित राजधानी के एक युवा प्राचीर ने ट्विटर की तरह एक माइक्रो ब्लॉगिंग सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट हिंदी में बनाई है।
विज्ञापन


इस वेबसाइट को नाम दिया है, ‘मूषक’। इंदिरानगर निवासी पीडब्ल्यूडी से रिटायर्ड इंजीनियर रविंद्र कुमार के बेटे प्राचीर ने फेसबुक पर जयपुर के पुनीत शर्मा और पुणे के अनुराग गौड़ से हुई दोस्ती को एक अच्छे काम के लिए अपनाया।

अब यह तीनों दोस्त मिलकर अपनी वेबसाइट ‘मूषक डॉट इन’ का एंड्रॉयड एप्लीकेशन भी लांच कर चुके हैं।

पूरे भारत में मूषक के अब तक 10,000 से ज्यादा यूजर बन चुके हैं। इनमें से बड़ी संख्या में यूपी के हैं।

प्राचीर का कहना है कि 2013 में हिंदी दिवस के मौके पर यह वेबसाइट लांच की। इसकी सफलता को देखते हुए अब हम एंड्रॉयड एप लेकर आए हैं।

हमने इसे ट्विटर से अलग भी बनाया है। यहां एक बार में 251 कैरेक्टर तक लिखे जा सकते हैं, ट्विटर में यह सीमा केवल 140 कैरेक्टर की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें