फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: नो पार्किंग से गाड़ी उठाने पर जज के बेटे ने किया हंगामा, कहा थाने में चार थप्पड़ खाएगा तब छोड़ेगा गाड़ी?

Sun, 20 Aug 2023 03:39 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

नो-पार्किंग जोन में खड़ी कार उठाने पर मेरठ में तैनात जज के बेटे ने हंगामा किया। उसे चालान भरना पड़ा। ट्रैफिक पुलिस ने पार्क रोड स्थित पार्किंग यार्ड पर क्रेन से गाड़ी उठा ली थी।
विज्ञापन
जज के बेटे ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में नो पार्किंग जोन में खड़ी कार उठाने पर मेरठ में तैनात एक जज का बेटा आग बबूला हो गया। युवक ने पार्क रोड स्थित पार्किंग यार्ड पर शनिवार को जमकर हंगामा किया। युवक के हंगामे का वीडियो वायरल हो गया। युवक ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को धमका रहा था। युवक ने चीखते हुए कहा कि गाड़ी कैसे उठा ली तुम लोगों ने... अभी ऐसी तैसी कर दूंगा। थाने में चार थप्पड़ खाएगा तब छोड़ेगा गाड़ी...?
विज्ञापन


दरअसल, हजरतगंज में नो पार्किंग जोन में खड़ी कार को पुलिसकर्मियों ने क्रेन से टो कर लिया। इसके बाद उसे पार्क रोड पर पार्किंग यार्ड में ले गए। कुछ देर बाद जज का बेटा वहां पहुंचा तो कार का पहिया लॉक था। युवक ने पहले नगर निगम के कर्मचारी और फिर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से गाड़ी के पहिए से लॉक खोलने के लिए कहा। 



कर्मचारियों ने बताया कि जुर्माना भरने के बाद ही गाड़ी छोड़ी जा सकती है। बस, फिर क्या था। युवक भड़क गया और खुद को अधिकारी बताते हुए अभद्रता शुरू कर दी। युवक ने कर्मचारियों को जेल भिजवाने की भी धमकी दी। यही नहीं, युवक ने कहा कि कार पर जब मजिस्ट्रेट लिखा था तो फिर कैसे गाड़ी उठा ली। युवक से कर्मचारियों ने जेसीपी कानून एवं व्यवस्था से बात करने के लिए कहा। इसपर वह नाराज हो गया। 
विज्ञापन


युवक ने चिल्लाते हुए कहा कि आवश्यक कार्य से वह निकला था। मेरी गाड़ी कैसे उठा ली। दिमाग खराब हो गया है, जिससे कहना है उससे कहो। मुझे अर्जेंट जाना है। मैं ज्वॉइंट सीपी से बात करुं? युवक के साथ उसकी मां भी मौजूद थीं। काफी देर तक हंगामा होता रहा। बाद में जेसीपी को मामले की जानकारी दी गई। जेसीपी ने जज की पत्नी से फोन पर बात की। उन्होंने कानून उल्लंघन पर चालान भरने की बात कही। जज की पत्नी ने 1100 रुपये जुर्माना भरा, जिसके बाद कार छोड़ी गई। सोशल मीडिया पर जज के बेटे के हंगामे का वीडियो वायरल हो रहा है। लोग पुलिस की समान कार्रवाई की प्रशंसा भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें