फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow : पसमांदा बुद्धिजीवी सम्मेलन में पाठक ने कहा, सपा-कांग्रेस ने अल्पसंख्यकों का सिर्फ इस्तेमाल किया

Sun, 16 Oct 2022 11:31 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ राजनीतिक पार्टियां वोटबैंक की खातिर भाजपा को लेकर भ्रम फैला रही हैं। ऐसे दलों के लिए पसमांदा समाज सिर्फ सत्ता की सीढ़ी भर थीं। लेकिन अब गुमराह होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश में न कोई हिंदू है और न ही कोई मुसलमान। जाति-धर्म के नाम पर किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि सपा व कांग्रेस की सरकारों ने अल्पसंख्यक समाज को सिर्फ बांटने का काम किया। इन दलों ने राजनीतिक फायदा लेने के बाद अल्पसंख्यकों को बिरयानी के तेज पत्ते की भांति चूसकर बाहर फेंक दिया। वे रविवार को हजरतगंज स्थित क्राइस्ट चर्च कॉलेज में भाजपा प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के संयोजन में पसमांदा बुद्धिजीवी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन


पाठक ने कहा कि सपा व कांग्रेस ने सत्ता मिलने के बाद अल्पसंख्यकों को मुख्यधारा से दूर करने का काम किया। मुस्लिम समाज अब समझ चुका कि कौन उनके हित में है और कौन अहित में? लेकिन भाजपा सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं में अल्पसंख्यक समुदाय की भागीदारी बगैर भेदभाव सुनिश्चित की है। देश में साढ़े चार करोड़ लाभार्थी अल्पसंख्यक समाज से हैं। इस आंकड़े से पता लगता है कि सरकारी योजनाओं में किस तेजी से पसमांदा समाज की भागीदारी बढ़ी है। मोदी सरकार ने अल्पसंख्यक समाज को मुख्यधारा से जोड़ा है। उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, पीएम आवास और आयुष्मान जैसी योजनाओं का लाभ सभी को बगैर भेदभाव मिल रहा है। इन योजनाओं में जाति या धर्म का कोई स्थान नहीं है।

राजनीतिक फायदे के लिए फैला रहे भ्रम
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ राजनीतिक पार्टियां वोटबैंक की खातिर भाजपा को लेकर भ्रम फैला रही हैं। ऐसे दलों के लिए पसमांदा समाज सिर्फ सत्ता की सीढ़ी भर थीं। लेकिन अब गुमराह होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने अल्पसंख्यक समाज का आह्वान किया कि वे भाजपा से जुड़कर पार्टी को मजबूत बनाएं।
विज्ञापन


बच्चों को दे अच्छी शिक्षा
पाठक ने कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा दें ताकि वे मुख्यधारा से जुड़ें। राज्यसभा सांसद गुलाम अली ने भी पसमांदा समाज से शिक्षित होने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि कैसे कश्मीर को केंद्र से भेजे जाने वाले आर्थिक सहयोग को डकारने के लिए अनुच्छेद 370 का उपयोग किया जाता था। लेकिन मोदी सरकार ने इसे हटाकर कश्मीर को विकास की राह से जोड़ा है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री साबिर अली ने कहा कि इससे पहले की सरकारों ने पसमांदा समाज को सिर्फ वोेटबैंक की तरह इस्तेमाल किया है। राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि सरकार समाज के सभी वर्गों की तरक्की कर रही है। अल्पसंख्यक समुदाय को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें