बाराबंकी की देवाशरीफ निवासी परवीन ने पति अरमान समेत चार ससुरालीजनों पर दहेज में आईफोन न देने पर कैंची से जलाने का आरोप लगाया है। परवीन ने बीबीडी थाने में पांचों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। परवीन ने बताया कि दो वर्ष पूर्व उसका निकाह बीबीडी के चंदियामऊ निवासी अरमान से हुआ था। निकाह के कुछ समय बाद से ही पति व ससुराल वाले दहेज में आईफोन और जेवर की मांग करने लगे।
इस पर असमर्थता जताने पर उन लोगों ने कैंची से कई जगह जलाया। एक माह पहले उन्हें घर से भगा दिया गया।
बीबीडी थाने के इंस्पेक्टर के मुताबिक पति अरमान, सास सब्बो बानो, ससुर सिद्दीक, ननद दरकशा व देवर सलमान पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।