फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कथक के कदमों के साथ झूमी लखनऊ की शाम

विज्ञापन
कथक की प्रस्तुति देतीं कलाकार।
विज्ञापन
लखनऊ। बिरजू महाराज कथक संस्थान के तत्वावधान में गोमतीनगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में शनिवार को शहर की शाम कथक के कदमों के साथ झूम उठी। कथक नृत्यांगना डॉ. प्रेरणा राणा और उनके साथियों की प्रस्तुतियों से पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। रोनी सिंह, शिवांगी बरवाल और अनुश्रिता घोष ने राग मालकौंस में तराना प्रस्तुत कर मंच पर अनूठी छटा बिखेरी। इस दौरान मुख्य अतिथि लखनऊ विवि के प्रो. राकेश चंद्रा के अलावा संस्थान की अध्यक्ष डॉ. कुमकुम धर, संस्कृति विभाग के विशेष सचिव रवींद्र कुमार, संगीत नाटक अकादमी के निदेशक प्रो. शोभित नाहर और संस्थान के सहायक निदेशक तुहिन द्विवेदी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें