इंदिरानगर में छह करोड़ की जमीन से हटाया कब्जा
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद ने मंगलवार को इंदिरानगर सेक्टर-18 में करीब 600 वर्गमीटर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया। यह जमीन ग्राम समीउद्दीनपुर के खसरा संख्या-317 में स्थित है। परिषद के मुताबिक भूमि की अनुमानित कीमत करीब छह करोड़ रुपये है। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई अधीक्षण अभियंता निर्माण खंड-छह की अगुवाई में की गई। इस दौरान परिषद के अधिकारी और पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। कार्रवाई के बाद भूमि को परिषद के कब्जे में ले लिया गया।