फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: कलेक्शन एजेंट को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, लूट के विरोध में वारदात की आशंका

Fri, 20 Sep 2024 10:40 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

बाइक सवार हमलावरों ने युवक को पकड़ लिया तो वह अकेले ही दोनों हमलावरों से भिड़ गया। इस बीच बाइक सवार हमलावरों ने उनको दो गोली मार दी। एक गोली उनके बाएं हाथ में और दूसरी गोली उनके पेट को छूते हुए निकल गई। 
विज्ञापन
हमले में घायल अर्पित अग्रवाल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महानगर स्थित उमराव मॉल के पास एक कंपनी के कलेक्शन एजेंट को बृहस्पतिवार रात 11.30 बजे बाइक सवार नकाबपोश दो बदमाशों ने दो गोली मार दी। एक गोली उनके बाएं हाथ व पेट को छूते हुए निकल गई। उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आशंका है कि लूट के विरोध में गोली मारी गई है।

विज्ञापन


चौक के बाग महानारायण निवासी अर्पित अग्रवाल (36) निशातगंज स्थित उमराव मॉल के पास एक वेयर हाउस में बतौर कलेक्शन एजेंट काम करते हैं। रोज की तरह बृहस्पतिवार रात को वेयर हाउस से बाइक लेकर निकले, तभी एक बाइक सवार दो नकाबपोश हमलावर वहां पहुंचे और उनकी बाइक के आगे अपनी गाड़ी लगाकर रोक लिया।

बाइक सवार हमलावरों ने उनको पकड़ लिया तो वह अकेले ही दोनों हमलावरों से भिड़ गए। इस बीच बाइक सवार हमलावरों ने उनको दो गोली मार दी। एक गोली उनके बाएं हाथ में और दूसरी गोली उनके पेट को छूते हुए निकल गई। गोली लगते ही वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़े। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े तो बाइक सवार हमलावर वहां से भाग खड़े हुए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनको सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। महानगर पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। ऐसी आशंका है कि लूट के विरोध में अर्पित को बदमाशों ने गोली मारी है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है और पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें