फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: बृहस्पतिवार को बदला रहेगा शहर का यातायात, तड़के तीन बजे से सुबह 11 बजे तक परिवर्तित रहेगा रूट

Mon, 09 Mar 2026 09:10 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

रमजान की 21वीं तारीख पर सआदतगंज स्थित रौजा-ए-नजफ से ताबूत का जुलूस निकलने के कारण गुरुवार तड़के तीन बजे से सुबह 11 बजे तक पुराने लखनऊ के कई इलाकों में यातायात डायवर्ट रहेगा। पुलिस ने नक्खास, टुड़ियागंज, हैदरगंज और राजाजीपुरम समेत कई मार्गों के लिए वैकल्पिक रूट तय किए हैं। इमरजेंसी वाहनों को छूट रहेगी।
विज्ञापन
डायवर्जन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंद्रदर्शन के अनुसार 21वीं रमजान पर बृहस्पतिवार को रौजा-ए-नजफ रूस्तमनगर, सआदतगंज में सुबह चार बजे मजलिस पढ़ी जाएगी। इसके बाद ताबूत का जुलूस रौजा-ए-नजफ निकाला जाएगा। इस कारण तड़के तीन बजे से सुबह 11 बजे तक पुराने लखनऊ में यातायात परिवर्तित रहेगा। इमरजेंसी में पुलिस शव वाहन, एंबुलेंस, स्कूली वाहनों को निकलवाएगी।

जानिए कैसा रहेगा यातायात

  • रौजा-ए-काजमैन (टापे वाली गली) तिराहे से नजफ इमामबाड़ा, कल्लू होटल तिराहे, मंसूर नगर तिराहे की तरफ आने वाले वाहन गिरधारी सिंह इंटर कॉलेज होते हुए टुड़ियागंज की ओर नहीं जा सकेंगे। इन्हें सआदतगंज थाना तिराहे से चौपटिया होकर जाना होगा।
  • नक्खास तिराहे से टुड़ियागंज तिराहे, बाजारखाला, हैदरगंज तिराहे की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। इन्हें नक्खास तिराहे से बाएं रकाबगंज पुल या मेडिकल क्रॉस होकर जाना होगा।
  • रकाबगंज पुल चौराहे से नक्खास की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। ये मेडिकल काॅलेज चौराहे या नाका चौराहे से होकर जाएंगे।
  • टुड़ियागंज तिराहे से गिरधारी सिंह इंटर कॉलेज, मसूर नगर, कल्लू होटल तिराहे या बाजारखाला, हैदरगंज तिराहे की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। इन्हें नक्खास तिराहे से मेडिकल क्रॉस या रकाबगंज पुल होकर जाना होगा।
  • लाल माधव तिराहे (हैदरगंज) से टुड़ियागंज तिराहे, नक्खास या बुलाकी अड्डा तिराहे की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। इन्हें ऐशबाग होकर जाना होगा।
  • बुलाकी अड्डा तिराहे से हैदरगंज तिराहे या मिल एरिया तिराहे की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। इन्हें टिकैत राय तालाब, राजाजीपुरम होकर जाना होगा।
  • मिल एरिया तिराहे से बुलाकी अड्डा या एवरेडी तिराहे की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। इन्हें मीना बेकरी, ई-ब्लॉक राजाजीपुरम होकर जाना होगा।
  • एवरेडी तिराहे से मिल एरिया या विक्रम कार्टन मिल तिराहे की ओर वाहन नहीं जाएंगे। इन्हें भूसामंडी, मवैया, आलमबाग होकर जाना होगा।
  • भूसामंडी तिराहे से एवरेडी तिराहे की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। इन्हें मवैया या ऐशबाग रोड होकर जाना होगा।
  • विक्रम काटन मिल तिराहे से एवरेडी या कर्बला तालकटोरा की ओर वाहन नहीं जाएंगे। इन्हें लंगड़ा फाटक ओवरब्रिज, सूर्यनगर राजाजीपुरम होकर जाना होगा।
  • ई-ब्लॉक राजाजीपुरम तिराहे से कर्बला तालकटोरा की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। इन्हें आलमनगर रोड या सूर्यनगर, लंगड़ा फाटक ओवरब्रिज होकर जाना होगा।
  • आलमबाग की ओर से आने वाले वाहन लंगड़ा फाटक ओवरब्रिज ढाल तिराहे से विक्रम कार्टन मिल, एवरेडी तिराहे की ओर नहीं जाएंगे। इन्हें सूर्यनगर, आलमबाग होकर जाना होगा।
  • मवैया तिराहे से ओवरब्रिज की ओर से आने वाले वाहन एवरेडी तिराहे नहीं जा सकेंगे। इन्हें आलमबाग, नाका होकर जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें