अर्जुनगंज उपकेंद्र इलाके में बुधवार सुबह करीब 11:00 बजे हाईटेंशन लाइन के पोल पर काम करने के दौरान अचानक बिजली चालू हो गई। इसके कारण संविदा लाइनमैन धर्मराज नीचे गिर गया और उसके पेट में लोहे का एंगल घुस गया है। प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले गए और फिर वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। धर्मराज की हालत गंभीर बनी हुई है।