शहर के कई इलाकों में शनिवार सबेरे-सबेरे एक घंटे तक 10 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं की बिजली बंद रहेगी। अधिशासी अभियंता राजेश कुमार गुप्ता के मुताबिक 220 केवी सब स्टेशन सीजी सिटी पर सेक्शन आइसोलेटर की मरम्म्त करने के लिए 33 केवी मेन लाइन की बिजली सुबह 6 से 7 बजे तक बंद की जाएगी। इससे सीजी सिटी के दो से छह नंबर के फीडर मेदांता, कैंसर इंस्टीट्यूट, आरएमएल और पुलिस भवन की बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।
- कपूरथला उपकेंद्र के अलीगंज सेक्टर ए, भिंडिया टोला, चाँदगंज, ज्ञान भवन
के आसपास की सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
- सुभाष पार्क महानगर उपकेंद्र से महानगर विस्तार, डंडहिया, पांडेयटोला,
कुर्सी रोड, के 850 उपभोक्ताओं की सुबह 11 से शाम 4 बजे तक बंद होगी।