फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मध्यांचल निगम में 13 को बिजली पेंशन अदालत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

लखनऊ। पावर कॉर्पोरेशन ने बिजली कर्मियों की समस्याओं का निराकरण करने के लिए 13 दिसंबर को पेंशन अदालत लगाने का आदेश दिया है। इस आदेश के क्रम में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के गोखले मार्ग स्थित मुख्यालय में सुबह 10:30 बजे से पेंशन अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस अदालत में लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव ,हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, गोंडा, श्रावस्ती, बलरामपुर, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, अमेठी, बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं, पीलीभीत पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई और निवारण होगा। आदेश में कहा गया कि इस पेंशन अदालत में वह पेंशनर्स एवं पारिवारिक पेंशनर्स अपनी समस्या लेकर आ सकते, जो लखनऊ समेत निगम के 19 जिलों से सेवानिवृत्त हुए हों।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें