लखनऊ। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के निदेशक (वाणिज्य) योगेश कुमार को शासन के ऊर्जा विभाग ने एक बार फिर दूसरा तीन माह का सेवा विस्तार दिया है। दूसरा सेवा विस्तार 21 नवंबर से प्रभावी हुआ ,जो फरवरी तक रहेगा। इस संबंध में विशेष सचिव राजकुमार ने 28 नवंबर को आदेश जारी किया है। दरअसल, नए निदेशकों की नियुक्ति न होने के कारण कई अन्य निगम में भी कई रिक्त पदों पर सेवाकाल समाप्त होने के बाद काबिज निदेशकों का कार्यकाल को बढ़ाया गया। बिजली बिल राहत योजना 2025 की एक दिसंबर से शुरू होने जा रही, ऐसे में मध्यांचल निगम के निदेशक (वाणिज्य) की कुर्सी खाली रहने से कामकाज पर असर पड़ता।