फैजुल्लागंज उपकेंद्र पर अमर उजाला के बिजली शिविर में उपभोक्ता को मिली राहत
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। अमर उजाला की ओर से मंगलवार को फैजुल्लागंज उपकेंद्र पर आयोजित
बिजली शिविर में पीड़ित उमड़ पड़े। शिविर में कोई गलत बिल आने, स्मार्ट
मीटर लगने के बाद से बिल न बनने और ज्यादा बिल आने की शिकायतें कर रहे
थे। इन्हीं पीड़ितों में 1.08 लाख रुपये का गलत बिजली बिल लेकर आए अवध
राम कश्यप ने एक्सईएन एके शुक्ला को व्यथा सुनाते हुए कहा कि कई माह से
दौड़ रहे मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। एक्सईएन ने फैजुल्लागंज के एसडीओ
आकाश अग्रवाल को जांच कराकर बिल सही करने का आदेश दिया। करीब दो घंटे की
जांच के बाद अवध राम का गलत बिल सही होकर 9541 रुपये जमा हो गया। दरअसल,
साफ्टवेयर सीलिंग सिस्टम से प्रति माह कई-कई हजार यूनिट का बिल बना रहा था।
अवध राम ने बिल को जमा किया तो एसडीओ ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उपभोक्ता का सम्मान किया।
उपभोक्ता को पुष्प देकर सम्मानित करते एसडीओ आकाश अग्रवाल और बिजली शिविर में पीड़ितों की भीड़