फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो लाख आबादी की कल चार घंटे बंद रहेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

लखनऊ। राजधानी के चार उपकेंद्र समेत लोको मवैया की रविवार को चार घंटे बिजली बंद रहेगी। इससे करीब ऐशबाग एवं रेजीडेंसी खंड की करीब दो लाख आबादी पर असर पड़ेगा। ट्रांसमिशन इकाई के अधिशासी अभियंता आलोक आनंद ने बताया कि 132 केवी टिकैतरायतालाब ट्रांसमिशन उपकेंद्र की मुख्य लाइन पर रविवार को कार्य कराया जाएगा। इससे सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक चार 33 केवी उपकेंद्र यूपीआईएल, मिल रोड वैद्य स्टील, तालकटोरा पावर हाउस एवं मवैया लोको और एक्सईएन ऐशबाग एसके साहू के अनुसार ऐशबाग उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति को बंद किया जाएगा। इससे राजेंद्रनगर, मोतीनगर, बसीरतगंज, खुर्शेदबाग, दुर्विजयगंज, निवाजखेड़ा, ऐशबाग, खजुहा, रामनगर, ओल्ड लेबर कॉलोनी, बाजारखाला, हैदरगंज, मोतीझील कॉलोनी, बुलाकी अड्डा, पांडेय तालाब, मिल रोड, तालकटोरा औद्योगिक एरिया, करेहटा सहित आसपास के करीब 40 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं को बिजली संकट से रूबरू होना पड़ेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें