लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ की ओर से बृहस्पतिवार को हुसैनाबाद के नीबू पार्क स्थित मंडल आठ कार्यालय के समक्ष संविदा कर्मियों ने वर्टिकल सिस्टम का लागू करने के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बिजली की वर्तमान व्यवस्था की जगह पर 15 नवंबर से वर्टिकल लागू करने की घोषणा को लेकर प्रबंधन के खिलाफ खूब नारेबाजी की। संघ के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि पावर कार्पोरेशन को जिन जनपदों में वर्टिकल व्यवस्था लागू किया गया वहां की बिजली खपत एवं हानियों का विवरण सार्वजनिक करना चाहिए।