मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की एमडी रिया केजरीवाल ने बाराबंकी जिले के कुर्सी उपखंड के एसडीओ सर्वेश कुमार को लापरवाही और राजस्व नुकसान के लिए निलंबित कर दिया है। एसडीओ सर्वेश कुमार ने एक औद्योगिक इकाई के 3000 किलो वाट के बिजली कनेक्शन को रिलीज करने में लापरवाही बरती थी। मध्यांचल निगम ने इस मामले की एक कमेटी से जांच कराई तो दोषी पाए जाने पर एसडीओ के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इस मामले में एसडीओ को नोटिस भी जारी किया गया है।