अमर उजाला की ओर से दस अक्तूबर दिन शुक्रवार को बख्शी का तालाब खंड
के उपभोक्ताओं की समस्याओं के निराकरण के लिए जानकीपुरम स्थित छुइयापुरवा
के जीपीआरए उपकेंद्र पर बिजली शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर में
सुबह 10:30 से दोपहर 3:30 बजे तक उपभोक्ताओं एवं नए बिजली कनेक्शन के
आवेदकों की समस्याओं की जनप्रतिनिधि एवं बिजली विभाग के बड़े अफसर सुनवाई करेंगे।
इनकी होगी सुनवाई
उपकेंद्र स्थित अधिशासी अभियंता कार्यालय में जीपीआरए, न्यू कैम्पस,
आईआईएम रोड, बौरूमऊ, बीकेटी तहसील, इटौंजा, इट्रीग्रल उपकेंद्र के तहत
कुर्सी रोड, जानकीपुरम विस्तार, आईआईएम रोड, छठा मील, बीकेटी, इटौजा आदि
कस्बे एवं गांवों के उपभोक्ता गलत रीडिंग के बिजली बिल, मीटर तेज चलने, बिल
एवं आवेदक नए कनेक्शन न मिलने की समस्या को लेकर आ सकते हैं।