लखनऊ। नवरात्र के पहले दिन लखनऊ मध्य जोन के मुख्य अभियंता रवि कुमार अग्रवाल ने सोमवार महिला कर्मियों का उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया। मुख्य अभियंता ने कहा कि सरकार के मिशन शक्ति के सफल क्रियान्वयन कि लिए जोन के अधीनस्थ कार्यालयों में कार्यरत महिला कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें चौक मंडल की कार्यकारी सहायक मिथलेश कश्यप, हुसैनगंज खंड की कार्यकारी सहायक प्रियंका जोशी, ऐशबाग खंड की कार्यकारी सहायक नेहा रावत को उनके विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट योगदान एवं कार्यकुशलता के लिए स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित एवं प्रोत्साहित , साथ ही उपस्थित सभी महिलाओं को पुरस्कृत किया गया।