लखनऊ - हरदोई राजमार्ग पर दोनों तरफ लगे बैरियर
लखनऊ हरदोई राजमार्ग पर पिछले दिनों हरदोई से लखनऊ आ रही कैसरबाग बस डिपो की बस जिस जगह से नीचे गिरी थी, वहां पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने क्रैश बैरियर लगा दिया है। इससे वाहन चालकों की सुरक्षा मिलेगी। प्राधिकरण अभियंताओं के अनुसार ने क्रैश बैरियर इसलिए नहीं लगवाया गया था क्योंकि बेहता नाले से जुड़ा काम पुल के नीचे किया जा रहा था। अधिकारियों के अनुसार कार्यदायी संस्था आरपी इन्फ्राटेक को मार्ग प्रकाश की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए हैं।