कबीरनगर उपकेंद्र के 8500 कनेक्शनधारक होंगे प्रभावित
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। कबीरनगर उपकेंद्र के 8500 कनेक्शनधारक शनिवार को प्रभावित होंगे। इससे पारा के बड़े हिस्से की बिजली बंद की जाएगी।
अधिशासी अभियंता विशाल वर्मा के मुताबिक
33/11 के वी उपकेंद्र कबीर नगर की 33 केवी लाइन के अनुरक्षण के लिए सभी फीडर(लालेश्वर एवं हंस खेड़ा,सिंधी कॉलोनी,पंडित खेड़ा ) से संबंधित क्षेत्र बीबी खेड़ा ,हंस खेड़ा ,मुन्नू खेड़ा ,प्रसादी खेड़ा, नरपत खेड़ा ,चुन्नू खेड़ा , एवं कांशीराम सहित अन्य क्षेत्रों की आपूर्ति 12 से अपराह्न 3 बजे तक बाधित रहेगी। 33 केवी लाइन में आ रही समस्याओं का निदान हो सके जिसमें कमजोर इन्सुलेटर बदलना, जंपर टाइट करना पेड़ों की कटाई छटाई होगी।