लखनऊ। उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन ने प्रदेश भर के विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशकों को 21 एवं 22 जुलाई को भी मेगा बिजली शिविर आयोजित करने के आदेश दिए हैं। इस संबंध में निदेशक वाणिज्य प्रशांत वर्मा की ओर से शनिवार को जारी किए गए पत्र में पूर्वांचल, पश्चिमांचल, मध्यांचल, दक्षिणांचल व केस्को के प्रबंध निदेशकों से कहा गया कि 17 जुलाई से शुरु किए गए मेगा बिजली शिविर का समापन 19 जुलाई को होना था। लेकिन, शीर्ष स्तर पर हुई बैठक में इस मेगा बिजली शिविर के सकारात्मक परिणाम आने के कारण उसका विस्तार किया गया है। प्रबंध निदेशकों के द्वारा 21 एवं 22 जुलाई को भी प्रदेश भर में मेगा बिजलीशिविर का आयोजन किया जाए।