फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow : मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा को दूसरा सेवा विस्तार मिलना तय, जल्द जारी होगा आदेश

Fri, 30 Dec 2022 07:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

केंद्र सरकार में मिश्रा को सेवा विस्तार देने पर सैद्धांतिक सहमति बन गई है। इससे पहले मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा को 31 दिसंबर 2022 तक के लिए सेवा विस्तार दिया गया था। 
विज्ञापन
र्गा शंकर मिश्रा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा को दूसरा सेवा विस्तार मिलना तय हो गया है। केंद्र सरकार में मिश्रा को सेवा विस्तार देने पर सैद्धांतिक सहमति बन गई है। इससे पहले मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा को 31 दिसंबर 2022 तक के लिए सेवा विस्तार दिया गया था। 

विज्ञापन


शासन के सूत्रों के मुताबिक प्रदेश सरकार की ओर से मुख्य सचिव के लिए तीन अधिकारियों का पैनल केंद्र सरकार के कार्मिक विभाग को भेजा गया था। लेकिन प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण को लेकर मचे बवाल के बीच केंद्र ने दुर्गाशंकर मिश्रा को ही सेवा विस्तार देना तय किया है। 

मिश्रा को तीन माह से एक वर्ष की अवधि तक सेवा विस्तार मिल सकता है। यह पहला मौका होगा जब मुख्य सचिव को लगातार दूसरी बार सेवा विस्तार मिलेगा। शुक्रवार या शनिवार तक मिश्रा के सेवा विस्तार के आदेश जारी हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें