लखनऊ। दीपावली, छठ पर लखनऊ-छपरा वंदेभारत स्पेशल यात्रियों को राहत देगी। ट्रेन 02270 लखनऊ से 25, 26, 27, 28, 30 व 31 अक्तूबर तथा 01, 02, 03, 04, 06, 07 व 08 नवंबर को चलेगी। ट्रेन 02269 छपरा से 25, 26, 27, 28, 30, 31 अक्तूबर तथा 01, 02, 03, 04, 06, 07, 08 नवंबर को चलेगी।
ट्रेन 02270 लखनऊ से दोपहर 02.15 बजे चलकर सुल्तानपुर से 04.07 बजे, वाराणसी से 06.25 बजे, गाजीपुर सिटी से 07.35 बजे, बलिया से 08.25 बजे तथा सुरेमनपुर से 08.57 बजे छूटकर छपरा रात 09.30 बजे पहुंचेगी।
ट्रेन 02269 छपरा से रात 11.00 बजे चलकर सुरेमनपुर से 11.37 बजे, बलिया से देर रात 12.07 बजे, गाजीपुर सिटी से सुबह 01.01 बजे, वाराणसी से 02.35 बजे तथा सुल्तानपुर से 04.50 बजे छूटकर लखनऊ सुबह 06.30 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में एसी चेयरकार के आठ कोच होंगे।