फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow : गोमती नदी में समा गई कार, दो सकुशल निकले, एक युवक और युवती की तलाश जारी

Wed, 21 Dec 2022 12:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Lucknow : नदी में डूबते ही दो युवक स्थानीय युवकों की मदद से किसी तरह बच कर निकल आए लेकिन एक युवती, युवक व कुत्ता नदी में डूब गए। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस व दमकल कर्मियों ने कुत्ते को मृत अवस्था में निकाला। वहीं एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की मदद से एक युवती समेत दो लोगों की तलाश की जा रही है।
 
विज्ञापन
बचाव कार्य जारी... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोमतीनगर रिवरफ्रंट स्थित कुकरैल नाले के पास मंगलवार रात साढे 9 बजे कार सवार चार लोग व एक कुत्ता नदी में डूब गए। नदी में डूबते ही दो युवक स्थानीय युवकों की मदद से किसी तरह बच कर निकल आए लेकिन एक युवती, युवक व कुत्ता नदी में डूब गए। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस व दमकल कर्मियों ने कुत्ते को मृत अवस्था में निकाला। वहीं एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की मदद से एक युवती समेत दो लोगों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन



जेसीपी पीयूष मोर्डिया के मुताबिक एक कार में चार लोग कुत्त के साथ जा रहे थे। तभी पानी के बहाव के चलते गाड़ी फिसल कर नदी में डूब गई। हादसे में नदी में डूबे दो लोगों की तलाश की जा रही है। जेसीपी के मुताबिक नदी से निकले अभिषेक व दुष्यंत ने बताया कि रोजाना कुत्ते को टहालने आते थे लेकिन आज पानी में बहाव तेज होने के कारण कार फिसलने लगी, तो संभाल नहीं पाए, सीधा नदी में डूब गए। 

वहां से गुजर रहे पेपर मिल कॉलोनी के कुछ लड़कों ने बचाने का शोर सुना तो उन लोगों ने किसी तरह निकाल लिया लेकिन साथ में मौजूद नेपाल निवासी मीना कुमारी (35) व मिर्जापुर निवासी मुन्नु यादव को नहीं निकाल सके। जेसीपी ने बताया कि मौके पर एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की मदद से दोनों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें