फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya Airport : इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज उतरेगी पहली कमर्शियल फ्लाइट, लेकर आ रहे हैं कैप्टन आशुतोष शेखर

Sat, 30 Dec 2023 06:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

इसे लेकर पायलट इन कमांड कैप्टन आशुतोष शेखर आएंगे। खास बात यह है कि आशुतोष शेखर का परिवार कई पीढ़ियों से अयोध्या के श्री रामवल्लभाकुंज जानकी स्थान का अनुयायी है।
विज्ञापन
कैप्टन आशुतोष शेखर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से अयोध्या पहली कॉमर्शियल फ्लाइट शनिवार को महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरेगी। इसे लेकर पायलट इन कमांड कैप्टन आशुतोष शेखर आएंगे। खास बात यह है कि आशुतोष शेखर का परिवार कई पीढ़ियों से अयोध्या के श्री रामवल्लभाकुंज जानकी स्थान का अनुयायी है। यह फ्लाइट दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दिन में 2:40 बजे  रवाना होगी और 4:00 बजे अयोध्या पहुंचेगी।

विज्ञापन


इससे पहले ट्रायल के तौर पर तो जहाज अयोध्या के एयरपोर्ट पर उतरे हैं, लेकिन पैसेंजर लेकर आने वाली यह पहली फ्लाइट होगी। आशुतोष शेखर के साथ को पायलट के रूप में निखिल बक्शी होंगे। देर रात तक यह तय नहीं था कि यह फ्लाइट कितनी सीटर होगी। सूत्रों का कहना है कि यह पहली फ्लाइट 186 सीटर से लेकर 332 सीटर तक हो सकती है। 

माना जाता है कि लंका पर विजय के बाद पहला विमान 'पुष्पक' अयोध्या की धरती पर रामचंद्रजी को लेकर उतरा था और अब उनके भक्तों को लेकर शनिवार को इंडिगो का पहला विमान उतरेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें